फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कमेलपुर मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव लैनपुरी निवासी बाइक सवार गजराज सिंह (55 )की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के कोतवाली चांदपुर के गांव लैनपुरी निवासी गजराज सिंह शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव बिहापुरी में रहने वाली अपनी बहन मुन्नी देवी के घर आए थे। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव वापस आ रहे थे। ग्राम मलकपुर से आगे धर्म कांटे के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गजराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस उनको लेकर सरकारी अस्पताल आई। परिजन भी जानकारी मिलने पर रोते बिलखते हुए सरकारी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें