फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक सवार ने ठेले व दूसरी बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। ग्राम पत्थरकुटी के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे जा रहे ठेले में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के ग्राम रामपुर नजराना निवासी मुनासिब अली सोमवार की दोपहर बाइक से धनौरा की ओर आ रहा था। ग्राम पत्थरकुटी के निकट उसकी बाइक आगे ठेला लेकर जा रहे चंद्रपाल से टकरा गई। टक्कर लगने से चंद्रपाल नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। उसके बाद मुनासिब की बाइक पीछे से आ रही शकील निवासी चांदपुर से टकरा गई। टक्कर लगने से शकील भी घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर एंबुलेंस उनको सरकारी अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शकील व चंद्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि चंद्रपाल की हालत चिंताजनक है। फिलहाल कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें