फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहनों को डायवर्ट करते ही बिजनौर रोड जाम, गर्मी में राहगीर बेहाल

Tue, 08 Apr 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में अतरासी रोड तिराहे पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। अचानक वाहनों के डायवर्ट होते ही बिजनौर रोड पर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोग गर्मी में लोग बिलबिला उठे। एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। दस मिनट की दूरी आधे घंटे में तय हुई। करीब एक घंटे जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में डीआईजी मुरादाबाद का तीन दिवसीय दौरा है। सोमवार सुबह 11 डीआईजी मुनिराज जी अमरोहा पहुंचे। उनका अमरोहा नगर कोतवाली में निरीक्षण प्रस्तावित था। जिसे लेकर यातायात पुलिसकर्मियों ने बिजनौर रोड स्थित अतरासी रोड तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिए। बिजनौर की तरफ से जोया की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अतरासी रोड के लिए डायवर्ट कर दिया। अचानक वाहनों के डायवर्ट होते ही भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
वाहन निकालने को लेकर चालकों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। करीब एक किलोमीटर लंबे जाम में सरकारी एंबुलेंस भी फंस गई। काफी देर तक सायरन बजाने के बाद भी एंबुलेंस को निकालने के लिए जगह नहीं मिली। जैसे ही जोया से बिजनौर की तरफ जाने वाली लेने खाली हुई तो एंबुलेंस को निकाला गया। तेज धूप के चलते जाम में फंसे लोग परेशान दिखे। करीब एक घंटे तक बिजनौर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें