फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 नए उपकेंद्र बनेंगे,आठ की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 15 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
इसके लिए जिला विद्युतीकरण समिति की बैठक में 250.21 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन हुआ। इसके तहत जिले में 14 नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्िध की जाएगी। आबादी और नलकूपों को अलग-अलग फीडर से आपूर्ति दी जाएगी। कई गांवों का विद्युतीकरण कराए जाने के साथ ही जर्जर लाइनें भी बदली जाएंगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम के गेस्ट रूम में शनिवार को सांसद कंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई जिला विद्युतीकरण कमेटी की बैठक में शासन से मंजूर हुए 250.21 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन हुआ। इसमें भारत सरकार की ओर से संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से 211.67 करोड़ और इंटीग्रेटिड पॉवर डवलपमेंट स्कीम के तहत 38.54 करोड़ की धनराशि जिले को मिलेगी। सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि हर हाल में बिजली आपूर्ति में सुधार होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि जर्जर बिजली की लाइनों को बदला जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, डीएम वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता ब्रजमोहन शर्मा, एक्सईन दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

यहां बनेंगे नए बिजलीघर
अमरोहा। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं इंटीग्रेटिड पॉवर डवलपमेंट स्कीम के तहत चौदह उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें रज्जकपुर दो, इकौंदा, आमदपुर, नजरपुर खुर्द, खंडशाल कला, मकदुनपुर, जयतौली, रज्जाकपुरा, भारापुरा, नौगावां सादात, कुआ खेड़ा, खरखौदा आजम, कुमराला, कौराल निकट गांव लूट में 33 केवीए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्न्ति कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता 
अमरोहा। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं इंटीग्रेटिड पॉवर डवलपमेंट स्कीम के तहत आठ उप केंद्रों की क्षमता वृद्घि की जाएगी। इसमें ढक्का, मीठेपुरा, बहादुरपुर खुर्द, कोठी खिदमतपुर, जोजखेड़ा, शाहबाजपुर, धनौरीमाफी, फाजलपुर उप केंद्र की क्षमता वृद्िध की जाएगी। 

आबादी और नलकूपों के लिए अलग-अलग फीडर 
अमरोहा। दोनों योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य और नॉन कृषि कार्य के लिए अब अलग-अगल फीडरों से बिजली दी जाएगी। दोनों योजनाओं के तहत अलग-अलग फीडर तैयार कराए जाएंगे। इससे किसानों को बंधकर सिंचाई के लिए बिजली मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई में सुधार आएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें