इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोमवार को भोर में चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इससे फाजलपुर बिजलीघर से जुड़े तिगरी और खादगूजर फीडर क्षेत्र में 28 पोल गिरने से 105 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
इसी प्रकार सिहाली और मनौटा फीडर में 22 पोल क्षतिग्रस्त होने से लाइनें टूटकर जमीन पर आ गिरीं। इससे दोनों फीडर के 40-45 गांव की बिजली बाधित हो गई। वहीं 132 के कांकाठेर फीडर में नौ पोल धराशायी हो गए थे। मौसम खुलने पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लाइन जोड़ने का कार्य शुुुरू किया। कहीं हद तक कार्य पूरा हो भी गया था। लेकिन, सोमवार की शाम पांच बजे फिर से आई आंधी ने करे धरे पर पानी फेर दिया।
पूरे क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक गांव में सोमवार से अंधेरा छाया हुआ है। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। मंगलवार की रात भी ग्रामीणों को अंधेरी में गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि एचटी लाइन के पोल पर आंधी तूफान का असर पर नहीं हुआ है। ग्रामीण अंचलों की घरेलू लाइन के पोल ही धराशायी हुए हैं। नए पोल स्टोर से मंगवाकर लाइन ठीक करने का कार्य चल रहा है।
संभवत: मंगलवार की रात तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लो वोल्टेज की समस्या ः आंधी-तूफान के बाद नगर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या गहरा गई है। मंगलवार को भोले नाथ कालोनी, बस्ती के कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग दिनभर जूझते रहे।