फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढक्का में मकानों को गिराने के विरोध में भीम आर्मी ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के ढक्का गांव में ग्राम समाज की भूमि ढक्का ड्रेन पर बने 21 मकानों पर राजस्व टीम द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के ठीक दूसरे दिन मामला और गरमा गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि कांठ विधायक कमाल अख्तर की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है, जिससे कई गरीब और दलित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान हर नागरिक को समानता का अधिकार देता है, लेकिन दलित समाज को निशाना बनाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और रहने की जगह दी जाए। पूरे घटनाक्रम की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी है कि यदि बेघर हुए परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो पूरे अमरोहा जनपद में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक विकेश कुमार, प्रशांत फौंदापुरिया, देवेंद्र बैसला, अरविंद कुमार, मोनू सागर, सौरभ राज, जुगनू कुमार, मनवीर सिंह और अंकुर कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं कांठ विधायक कमाल अख्तर का कहना है कि ढक्का में 21 मकान पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से उनका कोई लेना देना नहीं है। अनेकों लोग शिकायती पत्र जनप्रतिनिधियों को सौंपते हैं और उन्हें जनप्रतिनिधि आगे बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें