फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज से 17 दिसंबर की शाम 8 बजे तक बंद रहेगा भानपुर फाटक

Fri, 13 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते भानपुर रेलवे फाटक 17 दिसंबर की शाम 8 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इंदिरा चौक से कोई भी वाहन भानपुर फाटक की तरफ नहीं जाएगा और मुरादाबाद की दिशा से नगर में आने वाले वाहन चौपला से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर रेलपथ विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। महेशरा से भानपुर फाटक के बीच मरम्मत कार्य शुक्रवार से दोबारा शुरू हो रहा है। जो 17 दिसंबर की शाम 8 बजे तक चलेगा। पहले 25 नवंबर से दो दिसंबर तक किया गया था। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया मरम्मत का काम किया जाने के कारण भानपुर रेल फाटक पांच दिन बंद रहेगा। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि फाटक पर काम किए जाने के कारण नगर से भानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक कर इंदिरा चौक से चौपला की तरफ से गुजारा जाएगा। जो वाहन मुरादाबाद से भानपुर फाटक होकर नगर में प्रवेश करते हैं, वह चौपला से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें