फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू भानू ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने अतरासी चौराहा पर संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीस मिनट तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में अतरासी चौराहा पर स्थित यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के बाहर धरना दिया। यहां चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि दो साल पूर्व बैंक में हुए घोटाले में किसानों के 83 करोड़ रुपये बैंक ने लूट लिए। उन्हें वापस दिलाया जाए। इस दौरान बैंक प्रबंधक से तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारियों को मौके पर नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने बैंक के सामने संभल बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। कहा कि गजरौला की फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है।
केसीसी के नाम पर अधिक ब्याज वसूला जा रहा है। चीनी मिल का संचालन हुए एक माह बीत चुका है। लेकिन बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिले में अभी तक 41 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। एसडंीएम के समझाने पर जाम खोला गया। तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर धीरज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी योगेंद्र कुमार, अध्यक्षता चरन सिंह व संचालन उदयवीर ने किया। यहां काले सिंह, रूपचंद्र नागर, असलम, राजू चौहान, मायाराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें