फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा राशन का 82 क्विंटल चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एसडीएम और तहसीलदार ने हाईवे किनारे गोदाम में कालाबाजारी को जाता राशन का 82 क्विंटल चावल पकड़ लिया। चावल 171 बोरियों में भरा हुआ था। कई बोरियों पर खाद्य एवं रसद विभाग लिखा हुआ था। चावल की बोरियों को दो अलग-अलग गोदामों में रखा गया था। एसडीएम ने फोन कर पूर्ति विभाग की टीम बुला ली। राशन की तौल कराई। पूर्ति विभाग ने अनाज अपना होने से इन्कार किया। अनाज को कब्जे में कर राशन डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि हाईवे किनारे भारी मात्रा में कोटे का राशन लाया गया है। जिसे कालाबाजारी कर बेचे जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। एक गोदाम में रखा गया अनाज पकड़ लिया। कुछ ही देर में तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। फोन कर पूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बुला लिए। दोनों गोदामों में रखे पहले अनाज की बोरियों की गिनती और फिर तौल कराई। कई बोरियों पर खाद्य एवं रसद विभाग लिखा हुआ था। जिससे यह तो पक्का हो गया कि अनाज कालाबाजारी कर लाया गया था। बोरियों को खुलवाकर देखा गया। इस दौरान पाया गया कि राशन कोटे का है। जिसे कालाबाजारी कर बेचे जाने की तैयारी थी। मगर पूर्ति विभाग ने बोरियों में भरा चावल अपना होने से इन्कार किया।
एसडीएम ने पूर्ति विभाग को अनाज को कब्जे में करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि गोदाम में 171 बोरी चावल भरा हुआ था। पूर्ति निरीक्षक ने तौल कराई। 82 क्विंटल चावल पाया गया। चावल को पूर्ति निरीक्षक ने एक राशन डीलर की सुपुर्दगी में रखवाया गया है। यह जांच कराई जा रही है कि अनाज कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की रात कालाबाजारी को जाता राशन पकड़ा गया। अनाज किसका है यह जांच कराई जा रही है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
-चंद्रकांता, एसडीएम मंडी धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें