भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में फर्जीवाड़े समेत किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि तहसीलदार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने धान माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिलासपुर और शाहबाद तहसील में आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और प्रदेश सचिव दरियाव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। धान खरीद में फर्जीवाड़े समेत कई समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। हसीब अहमद ने कहा कि तहसीलदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। बिलासपुर, शाहबाद, और स्वार की धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। चेतावनी दी कि फर्जीवाड़े की जांच कर माफिया पर कार्रवाई नहीं की तो हर तहसील में आंदोलन होगा। प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव ने 24 मार्च को बिलासपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की भी अपील की। पंचायत में मो. तालिब, प्रदेश सचिव दरियाव सिंह, राहत खान, प्रमोद कुमार यादव, अशोक कुमार, डॉ. पप्पू सिंह यादव, डॉ. फूल सिंह, गणेश पांडेय, लखविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।