फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में गुड़ और मट्ठे का सेवन कर सरकार पर बरसे नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेेश टिकैत का गजरौला में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुड़ और मट्ठे का सेवन किया। बाद में किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चलते रहने की बात कही और सरकार पर हठधर्मिता बरतने का आरोप लगाते हुए गाड़ी में बैठकर बिलारी में होने वाली महापंचायत में शामिल होने को कूच कर गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिलारी में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का यहां चौपला पर जोरदार स्वागत किया गया। भाकियू के नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने उन्हें गुड़ और मट्ठे का सेवन कराया। इस दौरान पत्रकारों से हुई संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता का रवैया अपना रही है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को आंदोलनजीवी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह देश के मुखिया हैं। कुछ भी कह सकते हैं। किसानों को कभी जमाती तो कभी आतंकवादी भी कहा था। एक सवाल के जवाब में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा आंदोलन तीनों कृषि कानून वापस होने और एमएसपी पर गारंटी सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह आदि भी रहे। वहीं मंडल सचिव गिरिराज चौधरी के नेतृत्व में उनका सिहाली जागीर गांव में भी स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें