फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत में रखी मधुमक्खी की पेटियों में लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। खेत में रखीं मधुमक्खी की पेटियों में किसान ने आग लगा दी। लोगों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले तक पेटियां जलकर राख हो गईं।। अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताते हुए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खरखौदा आजम की है। फत्तेहपुर अब्बू गांव निवासी मोहम्मद सलमान और तसलीम अहमद साझे में मधुमक्खी पालन करते हैं। उनकी मधुमक्खी की पेटी गांव खरखौदा आजम के जंगल में रखी हुई थीं। दो दिन पहले किसी ने पेटियों में आग लगा दी। ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा तो शोर मचा दिया। तभी सलमान और तसलीम भी मौके पर पहुंच गए। पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले तक 150 पेटी जलकर राख हो चुकी थीं। कारोबारियों ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें