फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीएनबी की शाखा में थैले से 50 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में नोटों से भरे थैले में से पचास हजार रुपये चोरी कर लिए गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव निवासी दीपक कुमार रुपये निकालने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गए थे। बैंक में दीपक कुमार अपने खाते से निकालने की तैयारी कर रहे थे। जबकि एक लाख रुपये उनके थैले में रखे हुए थे। तभी बैंक में एक युवक पहुंचा और उनके थैले से 50 हजार रुपये की गड्डी चोरी कर ली। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इस दौरान बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घटना को अंजाम देता हुआ साफ दिखाई दिया। जबकि बैंक के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दीपक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में फुटेज के आधार पर नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी फैज और मोहल्ला अफगानान निवासी अमान को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें