परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक आर्ब्जवर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटुथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र से 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे।
इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए बने पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जेएसएस डिग्री कॉलेज के ब्लाॅक-ए में 500, ब्लॉक-बी में 450, जेएसएच इंटर कॉलेज में 450, राजकीय इंटर कॉलेज में 419 व आईएम इंटर कॉलेज में 450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम भी सभी संबंधित अफसरों की बैठक ले चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था नहीं होना चाहिए।
दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के तहत पहली पाली का आयोजन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। गोपनीय सामग्री कोषागार से परीक्षा केंद्रों को प्राप्त कराने के लिए दो डिप्टी कलक्टर व एक तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है।