फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंदगी मिलने पर 200 लीटर दूध नष्ट कराया

Sat, 31 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए गजरौला में एक पनीर निर्माण की इकाई पर छापा मारा। दूध में गंदगी व मक्खी पाए जाने व सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर 200 लीटर दूध नष्ट कराया गया। इसके अलावा कई अन्य दुकानों से नमूने लेकर जांच को भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर छापामार अभियान चलाया गया था। खाद्य सुरक्षा अफसरों की टीम ने गजरौला के पक्का पुल, तिगरी मोड़ स्थित पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां टीम को काफी गंदगी मिली। इकट्ठा किए गए दूध में भी गंदगी व मक्खी भी थी। टीम ने वहां रखे 200 लीटर दूध को नष्ट करवा दिया। साथ ही निर्माण इकाई के मालिक को चेतावनी भी जारी की। इसके अलावा जोया में अब्दुल अजीम किराना की दुकान से बेसन का नमूना व अमरोहा में अजय कुमार से दूध का नमूना लिया गया।
गजरौला में ही भानपुर फाटक रोड पर खालसा प्रोविजन स्टोर से मैदा व छोले के दो नमूने लिए गए। टीम ने लिए गए नमूनों को जांच के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी के मामले में रिपोर्ट आने के बाद दूध, पनीर व क्रीम के नमूने अधोमानक पाए जाने पर 12 मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद भी दायर कराए गए हैं। बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें