फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र संचालक के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हमलावर 45 हजार रुपये की नगदी भी लूट कर ले गए। पुलिस ने मामले में पंद्रह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के टांडा गांव की है। यहां वीरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह घर में बनी दुकान में ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब साड़े छह बजे उनका विवाद अफजाल और अरुण कुमार से हो गया था। इस दौरान मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ देर बाद अफजाल और अरुण अपने साथ अन्य लोगों को साथ लेकर पहुंचे और घर में घुस कर तोड़फोड़ की। बचाव में आए परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
आरोप है कि जनसेवा केंद्र से रखे 45 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। मारपीट में विरेंद्र, विनोद, इंद्र सिंह, अनुज और कृष्णा देवी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गंभीर रुपय से घायल अनुज को इलाज के लिए मेरठ रेफर दिया गया। एसओ ने बताया की वीरेंद्र की तहरीर पर अफजल, अरुण, अजीम, आजम, सचिन, रामपाल, महावीर, रूमाल सिंह, महावीर, राहुल, अरुण, रामनिवास, दिनेश, महेंद्र और मनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें