फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Ground Report: मूलभूत सुविधाओं से लेकर ढोलक के कारोबार तक, स्थानीय लोगों ने बताई विकास की जमीनी हकीकत

Sat, 05 Sep 2026 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट तेज हो गई है, और इस चुनावी बिगुल से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। इस परिप्रेक्ष्य में, अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत को टटोलने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। 
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट अमरोहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट तेज हो गई है, और इस चुनावी बिगुल से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस परिप्रेक्ष्य में, अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत को टटोलने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। इस बार हमारी टीम ने अमरोहा जिले में सरकारी योजनाओं के आम जनजीवन पर पड़े प्रभाव और विकास के दावों की असल तस्वीर को समझने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने से अंधेरे में था दारानगर, योगी सरकार ने बनाया सोलर विलेज
सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम अमरोहा पहुंची जहां स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मंगत सिंह ने बताया कि 2014 से पहले हमारे यहां लाइट नहीं थी। केन्द्र में बीजेपी सरकार आने के बाद यहां लाइट को लेकर काम शुरु किया गया। आगे उन्होंने बताया कि यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद और तेजी से हमारे गांव का विकास शुरु हुआ। हम योगी सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं हम बहुत खुश है। आगे स्थानीय निवासी सत्येन्द्र ने बताया कि हमारे गांव के लोग बहुत खुश हैं। बीजेपी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। बाढ़ को लेकर थोड़ी परेशानी होती है हम सरकार से मांग करते हैं कि बाढ़ को लेकर ठोस कदम उठाएं जाएं।



266 करोड़ की लागत से हाईटेक मॉडल पुलिस का निर्माण
सक्षम यूपी के तहत अमर उजाला की टीम अमरोहा के पुलिस लाइन पहुंचीं, जहां 266 करोड़ की लागत से हाईटेक मॉडल पुलिस निर्माण का जायजा लिया। अमर उजाला की टीम ने एसपी लखन सिंह यादव से बातचीत की इस दौरान उन्होंने बताया कि अमरोहा में आधुनिक पुलिस लाइन जिसे मॉडल पुलिस लाइन भी कहते हैं। अमरोहा की पुलिस लाइन 51 एकड़ बनी है जिसमें आवासीय और गैर आवासीय भवन दोनों बनाएं गए हैं। पुलिस लाइन में महिला बैरकों का भी निर्माण कराया गया है। आगे एसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लाइन बहुत महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन




ओडीओपी से अमरोहा की ढोलक को मिली नई पहचान
सक्षम यूपी के तहत अमर उजाला की टीम ने ओडीओपी से अमरोहा की ढोलक को मिली नई पहचान और कारोबार को लेकर जमीनी हकीकत जानी। बातचीत के दौरान हेमलता हस्तशिल्प फर्म के दीपक अग्रवाल ने बताया कि ढोलक का कारोबार लगभग तीन सौ साल पुराना है। दीपक अग्रवाल ने ढोलक बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया की कैसे ढोलक बनाते हैं और कैसे रंग-रोगन करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आने के बाद प्रदेश की सड़कें अच्छी बनी हैं जिससे हमें परिवहन करने बहुत आसानी होती है। योगी सरकार आने के बाद से प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत अच्छी हुई है।
विज्ञापन



 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें