हसनपुर। कंपोजिट विद्यालय दयावली खालसा में न्याय पंचायत दीपपुर के संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष होमपाल सिंह व संकुल प्रभारी कमल शर्मा ने किया।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में कमल पहले व विशाल दूसरे, 100 मीटर में कुपित ने पहले और मोहित दूसरे स्थान हासिल किया। यहां प्रभारी एआरपी राज नारायण सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, अमित गुप्ता, पलक गुप्ता, दिव्या रस्तोगी, पूनम वर्मा, दिव्या राणा रहे।
उधर, कंपोजिट विद्यालय शेरगढ़ में न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने किया। बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बसेड़ा खुर्द व जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक टांडा विजेता हुए। बालिका कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बसेड़ा खुर्द व जूनियर स्तर पर कंपोजिट प्राथमिक शेरगढ़ विजेता हुए।
बालक खो-खो में प्राथमिक स्तर पर माछरा भगवानपुर व जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक टांडा विजेता हुए। बालिका खो-खो में प्राथमिक स्तर पर बसेड़ा खुर्द एवं जूनियर स्तर पर कंपोजिट प्राथमिक पीपली दाऊद विजेता हुए। इस दौरान एआरपी मूलचंद, शिक्षक संकुल भरत सिंह, विपेंद्र कुमार, सोम सिंह, उदयभान सिंह, सतेन्द्र कुमार राणा, विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-
कबड्डी में झुंडी माफी की टीम विजयी
फोटो
हसनपुर। प्राथमिक विद्यालय कनेटा के स्टेडियम में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी शैक्षिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम व प्राथमिक विद्यालय झुंडी खादर की टीम द्वितीय और बालिका वर्ग में संविलयन विद्यालय झुंडी माफी प्रथम व झुंडी खादर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान कनेटा मुन्ना शाह व संचालन संकुल शिक्षक सत्यपाल सिंह ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह, विनोद कुमार गौतम, विकास राहुल, अशोक कुमार, देवकांत भारत भूषण, डोली रानी, मारिया आरफीन आदि मौजूद रहे।