फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बयान के आधार पर कोर्ट ने प्रेमी के साथ भेजी युवती

Sun, 22 Jun 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गई युवती के शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। जिसमें युवती ने खुद ही प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इस पर कोर्ट ने पुलिस को युवती को उसके प्रेमी के साथ भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ चली गई। युवती शुक्रवार को वकील के साथ थाने पहुंची थी।
करीब 15 दिन पहले धनौरा निवासी एक युवती नगर के ही दूसरे समुदाय निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को युवती वकील के साथ थाने पहुंची थी। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को मजिस्ट्रेट युवती के बयान दर्ज कराए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई। कोर्ट ने पुलिस को युवती के बयान के आधार पर प्रेमी संग सौंपने के आदेश दिए। प्रेमी से लिखित सुपुर्दगीनामा लेकर उसको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें