फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के साथ 530 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, मतगणना आज

विज्ञापन
अमरोहा कचहरी में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मद्देनजर मौजूद मतदान अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच उत्साह दिखाई दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच 530 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियों को सील कर कोर्ट रूम में रखवा दिया गया है। मतगणना आज होगी। दोपहर तक बार को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह दस बजे बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू हुआ। सुबह से ही अधिवक्ताओं में वोट डालने के लिए उत्सुकता बनी रही। दिनभर अधिवक्ताओं की वोट डालने के लिए कतारें लगी रहीं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सहयोग की अपील करते दिखे।
अध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा और कृपाल सिंह यादव के बीच मुकाबला रहा। सचिव पद पर पंकज कुमार, आदिश सैफी, योगेंद्र सिंह, पवन कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव के लिए रविंद्र शर्मा, डॉ नीलम, दिलशाद, चौधरी मुनाजिर हुसैन, सतेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गुलवारी चौधरी, मेहंदी हसन के बीच चुनाव संपन्न हुआ। कुल 586 मतदाताओं में से 530 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटी को सील करके कोर्ट रूम में रखवा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना शुक्रवार की सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद बार एसोसिएशन को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मतदान संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी महाराज सिंह, चुनाव अधिकारी आलोक सिंह, कपिल चिकारा, सदस्य संजीव शर्मा, राजेंद्र सैनी, राहुल शर्मा, विजयपाल सिंह, अरविंद सिंह, विपेंद्र सिंह गुर्जर, शाहिद हुसैन रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में 138 ने किया मतदान
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें 141 में से 138 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शुक्रवार की सुबह 11 बजे से होगी।
सदर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव केवल अध्यक्ष पद के लिए चंद्रपाल सिंह और हुकम सिंह चौहान के बीच हुआ। सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई। कई अधिवक्ता ऐसे भी वोट डालने आए जिन्होंने अपने मत का प्रयोग प्रथम बार किया है। चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। कुल 141 सदस्यों में से 138 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव संपन्न कराने में हबीब अहमद एडवोकेट, हरज्ञान सिंह प्रजापति, विमल किशोर वन्दे मातरम, मौहम्मद अमजद इदरीसी, वसीम अहमद तुर्क चुनाव अधिकारी का सहयोग रहा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें