रुपये की जरूरत है तो आज (गुरुवार) जरूर निकाल लें क्योंकि बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। ऐसे में कैश के लिए परेशानी हो सकती है। एटीएम के भरोसे रहना मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।
ईद-ए-मिलादुन्नबी के चलते बुधवार को बैंक शाखाओं में छुट्टी रही। विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम का शटर डाउन रहा। आजाद रोड स्थित सिंडिकेट बैंक, प्रथमा बैंक और एसबीआई के एटीएम का हाल भी ऐसा ही रहा। ब्रांच से अटैच एटीएम का शटर डाउन होने से कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा अतरासी मोड़ के अलावा कैलसा बाईपास स्थित बैंक शाखाओं से अटैच एटीएम भी बंद रहे। दोपहर 12 बजे रुपये निकालने आए कुछ युवा परेशान रहे। लोग रुपये के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकते रहे। एटीएम में कैश नहीं होने और शटर डाउन होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। इस सप्ताह फिर से बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन की बंदी रहेगी। तिगरी मेला के चलते 23 नवंबर को स्थानीय अवकाश है। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद 24 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेशानुसार बैंक शाखाओं में अवकाश रहता है। वहीं 25 नवंबर को रविवार के चलते अवकाश है। ऐसे में बैंक शाखाओं से 22 नवंबर को रुपये निकालने का मौका है।