फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामा करने के बाद पुलिस ने गोकशी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दो संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम गोकशी की सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि गांव के पास गोवंशीय पशु की हत्या कर अवशेष दबाए गए हैं। अवशेषों को कुत्तों द्वारा खींचा जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग की थी। चेतावनी दी गई थी कि यदि 36 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होती तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को समझाकर शांत कराया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पशु चिकित्सक ने अवशेष के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर ही तय हो पाएगा कि अवशेष कौन से पशुओं के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें