मौसम का बदला मिजाज शनिवार को और तल्ख हो गया। बारिश के साथ सर्द हवा ने जमकर कहर ढहाया। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। बर्फीली हवाओं ने जीवन की रफ्तार थाम दी है। पूरे दिन लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटती रही।
सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए घरों में दुबके रहे। शहर के मुख्य बाजार और रास्तों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी सर्दी और बारिश का असर देखने को मिला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाके में देखने को मिल रहा है। कोहरे का कहर लगातार जारी है।
शुक्रवार रात को क्षेत्र में बारिश ने दस्तक दी। शनिवार की शाम तक रुक-रुक कर क्षेत्र में बारिश होती रही। बारिश से पारा लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं के सितम से जिंदगी कांप उठी।
जिंदगी की रफ्तार को ब्रेक लगा है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों को सर्दी सताती रही। शीतलहरों की मार से लोग कंपकंपा रहे थे। छह किलोमीटर की रफ्तार से बही बर्फीली हवाओं से जीवन की रफ्तार थम गई। शाम होते-होते मौसम के तेवर और तल्ख हो गए। बर्फीली हवाएं कांटों की तरह चुभ रही थीं।
बारिश के चलते बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
अमरोहा। बारिश के चलते पूरे दिन बाजार और रास्तों पर आवाजाही को ब्रेक रहा। सन्नाटा जैसी स्थिति रही। जो लोग घरों से बाहर निकले वह जरूरी कार्य से ही निकले। सर्दी और बारिश से बचने के लिए पूरी तरह पैक होकर निकले।
कालेजों में उपस्थिति कम रही
अमरोहा। कक्षा एक लेकर लेकर आठ तक के स्कूल डीएम के आदेेश पर बंद रहे। वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्रा स्कूल पहुंचे। लेकिन बारिश और सर्दी के चलते कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। छुट्टी जैसा माहौल रहा।