फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बछरायूं ने रामपुर के पायनियर क्लब को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को बछरायूं की टीम ने रामपुर के पायनियर क्लब को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ी रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर बछरायूं की टीम ने रामपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रामपुर की टीम के खिलाड़ी शुरू से ही बछरायूं के गेंदबाजों के दबाव में आ गए। पहले तीन खिलाड़ी 25 रन के भीतर ही आउट हो गए। रामपुर के खिलाड़ी भोले व नदीश ने अपनी टीम को संभाला। भोले ने 32 व नदीश ने 30 रन की पारी खेली। रामपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। बछरायूं की ओर से अदीब, सौरभ व तुषार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बछरायूं की शुरुआत भी खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज 15 रन पर आउट हो गए। बछरायूं के खिलाड़ी रवि व शिवा ने अपनी टीम को संभला। रवि ने 26 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। एक ओवर शेष रहते हुए जीत का लक्ष्य पा लिया गया। रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रामपुर की ओर से विक्की व वसीम ने दो- दो विकेट लिए। अंपायर राहिल व विवेक रहे। इस अवसर पर इकबालउददीन, जीशान, आफाक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें