फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या

Thu, 18 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के नगर से सटे तिगरिया भूड़ में मंगलवार रात बसपा नेता व सिविल कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार की सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। खुद के ही मकान में दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में बेेड पर खून से लथपथ ठेकेदार की लाश मिली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


गोली कनपटी पर बंदूक सटाकर मारी गई थी, जो एक ओर से दूसरी ओर निकल गई थी। हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या रही? अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की है। सीओ ने भी मौका मुआयना कर पूछताछ की।

तिगरिया भूड़ निवासी कैलाश चंद्र (42) पुत्र रामस्वरूप सिविल कंस्ट्रक्शन की ठेकेदारी करता थे और बसपा के नेता थे। हालांकि बसपा में शामिल होने से पहले नगर पंचायत का चुनाव सपा के समर्थन में लड़ा था।
विज्ञापन


तिगरिया भूड़ में ही दो मंजिला मकान में अकेला रहते थे। जबकि चार बड़े भाई अमर सिंह, हरफूल सिंह, मलखान सिंह और दलवीर सिंह भी गांव में ही अलग-अलग मकान में रह रहे हैं। बड़े भाई हरफूल सिंह के मुताबिक कैलाश मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे घर आया था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे के बाद गढ़मुक्तेश्वर स्थित दादू ईंट भट्ठा का मुंशी अखलाख, कैलाश के घर पहुंचा।

काफी प्रयास के बाद जब गेट नहीं खुला तो अखलाख ने हरफूल और अमर सिंह के घर पहुंच कर जानकारी दी। इस पर तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे। दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचे तो भाइयों की चीख निकल गई। बेड पर कैलाश की खून से लथपथ औंधे मुंह लाश पड़ी थी। दाएं कान के पास गोली लगी थी। जो पार होकर तकिये में घुस गई।

पास ही खून से सना मोबाइल पड़ा था। शरीर पर सिर्फ नेकर ही था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंचे। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी हासिल की।

मृतक कैलाश के सिर के नीचे लगे तकिये में 315 बोर की गोली मिली है। हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या रही। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें