फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के लिए निकली बीए की छात्रा की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत

विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर छात्रा की मौत के बाद एकत्र भीड़ व शव को कब्जे में लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर बीए की छात्रा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के तीन घंटे बाद छात्रा की शिनाख्त हो सकी। छात्रा का बड़ा भाई फौज में तैनात है, जबकि पिता किसानी करते हैं। वह घर से कॉलेज जाने के लिए कहकर कर निकली थी। रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंचे परिजन किस से अनजान है। घटना से पहले छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए देखी गई थी।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव अव्वलपुर में रामानंद यादव का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा पंकज फौज में तैनात है। जबकि दूसरे नंबर की बेटी आंचल अमरोहा नगर के एक गर्ल्स कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह आंचल घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गई। उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखे परिजन मौके पर पहुंच गए।
जीआरपी चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है या ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई थी। स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई सकी है। इससे पहले छात्रा को स्टेशन पर किसी से बात करते देखा गया था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें