फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण को जलाना है तो लखनऊ नहीं, गुजरात में जलाओ

Fri, 07 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
azam khan
विज्ञापन
यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने संभल और अमरोहा में ई रिक्शा वितरण कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। संभल में आजम खां ने करीब  तीस मिनट के भाषण में कहा कि ‘गुजरात के रावण’ ने पूरे हिंदुस्तान की जम्हूरियत को  जलाया है। अगर रावण को जलाना है तो लखनऊ में नहीं, गुजरात में जलाओ।
विज्ञापन


गांव जोई स्थित मैदान पर आयोजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि  देश की जनता के साथ बादशाह ने धोखा किया है। गरीब व मजदूरों से जो वायदे किए उनको पूरा नहीं किया है। 

1947 से अब तक का रिकार्ड उठाकर देख लीजिए, जितना विकास इस सरकार में हुआ है उतना किसी पार्टी ने नहीं कराया है। बेसहारों को आसरा देखकर सहारा दिया है। मजदूरों को रहने के लिए छत सपा सरकार ने दी है। बेटियों की पढ़ाई के लिए तमाम कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा पाने के बाद कोई भी शख्स यदि बेटी का रिश्ता लेकर दूसरे के घर जाएगा तो वह अपने आप को रिक्शा वाला नहीं बल्कि थ्री व्हीलर चालक बताएगा। 
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि दो साल पहले देश के बादशाह ने जनता से झूठ बोला था। आज तक किसी वादे को पूरा नहीं किया है। गरीबों के बच्चे ज्यादा होते हैं, परिवार भी बड़ा होता है, लेकिन बादशाह के पास पूरी दुनिया है तो उसने फिर झूठ क्यों बोला। साफ है कि जो बादशाह होता है वो छोटा नहीं होता। जो छोटा होता है वो बादशाह नहीं होता। सरकार बनने पर बादशाह ने कहा था कि 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी दी जाएंगी।

24 घंटे बिजली दी जाएगी, जवाब दो बादशाह कहां गया वादा। इसके अलावा उन्होंने गोकशी पर तीखा प्रहार करते हुए केंद्र सरकार को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महबूब अली, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव, विधायक नौगावां सादात अशफाक अली खां, एमएलसी परवेज अली, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मनवीर सिंह चिकारा, दर्जा राज्यमंत्री देवी सहाय, विधायक फहीम, पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज के अलावा निदेशक डूडा शैलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिम्पी चनप्पा, सीडीओ अभिषेक सिंह, एडीएम महमूद आलम अंसारी, डूडा अधिकारी सीबी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें