फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रंगीन लाइटों से जगमग हुई आजाद व बिजनौर रोड

Sat, 07 Jun 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महानगरों की तर्ज पर अमरोहा शहर को खूबसूरत बनाने के लिए आजाद और बिजनौर रोड पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। इनकी रोशनी शहर की सुंदरता को चार चांद लग रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से टीपी नगर चौराहे से आंबेडकर पार्क और बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहे तक लाइटों को लगाने का काम चल रहा है। करीब 200 से अधिक लाइटों के खंभे अब तक लग चुके हैं। सड़क के दोनों ओर लग रहीं खूबसूरत लाइटों के साथ लोग सेल्फी लेकर यादगार भी बना रहे हैं। इन लाइटों की फिटिंग अंडरग्राउंड है। आंधी-बारिश में भी यह जलती रहेंगी।
सीमा विस्तार के बाद से नगर पालिका का दायरा नगर निगम जैसा हो गया है। बीते 10 मार्च को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसमें 1.29 अरब रुपये का प्रस्ताव पास हुआ था। इनमें से 50 करोड़ रुपये शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण व सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य कराए जाने का फैसला लिया था। सीमा विस्तार के दौरान पालिका में शामिल नई आबादी को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराई जा रही है। शहर में डेकोरेटेड लाइट लगाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

अमरोहा को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद
साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद शुरू हुई। इसके लिए शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण कराए जाने की तैयारी है, यहां भव्य द्वार बनाए जाएंगे। गांधी मूर्ति चौराहा का दोबारा से जीर्णोद्धार होगा। पालिका की नई आबादी में बने 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण कराए जाने के प्रस्ताव हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य भी कराए जाने का खाका तैयार किया गया था।
-
नगर पालिका क्षेत्र में टीपी नगर से आजाद रोड होते हुए आंबेडकर पार्क तक और टीपी नगर से अटल चौक होते हुए लकड़ा चौराहे तक डेकोरेटेड लाइट लगाने का काम चल रहा है। इन लाइटों के लगने के बाद शहर की सुंदरता बनेगी। साथ ही सड़कों का अंधेरा दूर होगा। - डॉ. बृजेश सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें