फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 24 बाइक मिलीं

Thu, 12 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गजरौला थाना पुलिस और स्वाट टीम ने अंतरराज्यीय बाइकर्स गैंग का खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 24 बाइकें बरामद की हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक एसएस चनप्पा ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि वाहन चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चलते स्वाट टीम व थाना गजरौला पुलिस ने 12 जनवरी दिन बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर इंदिरा चौक की ओर से आ रही दो बाइकों पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी दोनों बाइकें चोरी की थीं।

तलाशी में दो तमंचे 312 बोर व सात जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गए चारों युवकों से थाने में पूछताछ की तो इन्होंने जनपद मुरादाबाद, अमरोहा समेत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर तिगरिया भूड के निकट बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री से छिपा कर रखीं 22 अन्य बाइकें बरामद की गईं। चोरी की कुल 24 बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किये गए मुस्तफा पुत्र शब्बीर गांव नारायण पुर की मढै़या थाना धौलाना जिला हापुड़, विकास पुत्र लक्ष्मी चंद्र निवासी गांव रहदरा थाना गजरौला, नसीम पुत्र मुनन गांव सिनौरा थाना डिडौली, अकबर पुत्र अयूब गांव श्योनाली थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें