शादी समारोह के लिए सरकारी और निजी भूमि से पेड़ न काटने वाले परिवार को पंचायत अपनी ओर से मुफ्त में दो या तीन गैस सिलेंडर देगी।
- फोटो : Demo pic
तहसील क्षेत्र के गांव जेबड़ा ऐतमाली व बिहारीपुर के जंगल में वन विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जे के नाम पर माफिया से पांच लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद मुख्य वन संरक्षक द्वारा वनभूमि को कब्जामुक्त व भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई के आदेश के बाद स्थानीय वन अफसरों में हड़कंप मचा है, लेकिन इस बीच एक वन अफसर व ग्रामीण की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें माफिया को गन्ने की फसल काटने के लिए जनवरी तक की मोहलत देने की बात सामने आ रही है।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के जेबड़ा ऐतमाली, पथरा व बिहारीपुर के जंगल में वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में अमर उजाला में लगातार उठाए जाने पर पिछले छह माह में कई वन अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सच्चाई जानने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय अफसरों द्वारा लगातार गुमराह किया जा रहा है।
कई दिन पहले वन सुरक्षा प्रभारी एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मालूम हुआ की स्थानीय वन अफसरों ने पांच लाख की रकम ले रखी है। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक बरेेली जोन अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा वनभूमि को कब्जामुक्त व भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस बीच बिहारीपुर के जंगल में वन विभाग की भूमि से कब्जा छुड़ाने के संबंध में एक वन अफसर व ग्रामीण की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।
जिसमें अफसर साफ कहता सुनाई दे रहा है कि अभी कब्जाधारियों की फसल को कुर्क या नीलाम करने की कोई तैयारी नहीं है। कब्जेदारों को जनवरी तक का समय दिया गया है। वह वन भूमि को जनवरी के अंत तक खाली कर देंगे। अब ऐसी बातचीत से साफ जाहिर हो रहा है कि कब्जेधारियों के प्रति वन अफसरों नरम दिल हैं।