फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूल के शौचालय में ले जाकर मासूूम से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पूजा के लिए रुई लेने जा रही आठ वर्षीय बच्ची को स्कूल दिखाने के बहाने स्कूल के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मासूम के चीखने चिल्लाने पर अन्य बच्चों को आता देख आरोपी भाग गया। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के परिवार पर समझौता का दबाव बनाया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै।
विज्ञापन

मामला नगर के एक मोेहल्ले में तीन फरवरी की शाम का हैै। मोेहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि तीन फरवरी की शाम करीब 5:30 बजेे पूजा के लिए रुई लेने जा रही थी। उसे रास्ते में आंबेडकर नगर का अमन मिला। आरोप है कि बच्ची को स्कूल दिखाने के बहाने बहला फुसला कर कन्या जूनियर हाईस्कूल में ले गया। यहां उसे शौचालय में ले जाकर उसका दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इधर मासूम चीख और चिल्ला रही थी, उधर दो बच्चे खेलने आए। उन्होंने बंद शौचालय में बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उधर गए। उन्होंने शौचालय के दरवाजा को खोलने के लिए खटखटाया तो आराेपी किवाड़ खोलकर भाग गया। बच्चों ने उसका पीछा भी किया।
आरोपी के भागते हुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला तहरीर लेकर थाने गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उस पर समझौता का दबाव बनाया। जिस पर वह एसपी ऑफिस गई। यहां एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें