फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोरियर के नाम पर टाइल्स डीलर के साथ धोखाधड़ी का प्रयास

Thu, 05 Nov 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कोरियर के नाम पर टाइल्स बनाने वाली एक नामचीन कंपनी के डीलर के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का प्रयास किया। मोबाइल हैक होने पर शक हुआ तो उसने बैंक जाकर अपने खाते फ्रीज करा दिए।
विज्ञापन

कलाली रोड पर दिव्यांशु अग्रवाल का टाइल्स का शोरूम है। बुधवार दोपहर उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका एक कोरियर आया है और डिलीवरी बॉय उनके शोरूम के पास खड़ा है। फोन करने वाले शख्स ने दिव्यांशु को डिलीवरी बॉय का मोबाइल नंबर भेजते हुए उससे बात करने के लिए कहा। व्हाट्सएप पर आया नंबर दिव्यांशु ने डायल कर दिया। नंबर डायल करते ही उसका मोबाइल व सिम कार्ड हैक कर लिया गया।
दिव्यांशु ने बताया कि कुछ देर बाद उसके फोन पर ओटीपी के मैसेज आने लगे। फ्रॉड की आशंका में उसने तत्काल बैंक में कॉल कर अपना खाता फ्रीज करा दिया। बताया कि शाखा प्रबंधक ने रजिस्टर्ड नंबर से कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा लेकिन हैकर्स ने कॉल डायवर्ट कर दी थी। वितरक ने तत्काल बैंक जाकर अपने खाते फ्रीज कराए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें