फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने हसनपुर से दो युवकों को हिरासत में लेने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फर्जी आईडी पर सिम एक्टीवेट करने के मामले में एटीएस ने संभल के बाद अमरोहा हसनपुर क्षेत्र में छापेमारी की है। टीम ने दो सिम डिस्ट्रीब्यूटरों हो हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय अधिकारी ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिछले दिनों दिल्ली में पूर्व सैनिक द्वारा गोपनीय जानकारी विदेश को लीक किए जाने का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएम) की टीम सक्रिय हो गई थी। शुक्रवार को एटीएस ने संभल और चंदौसी में छापामारी कर कई डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद शुक्रवार देर रात टीम ने अमरोहा में हसनपुर सर्किल में एक गांव में छापामारी कर एक डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में लिया था। जिसके बाद शनिवार को फिर टीम ने छापेमारी की और एक अन्य सिम डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद टीम दोनों डिस्ट्रीब्यूटरों को हिरासम में लेकर चली गई। बताते है कि टीम किसी गोपनीय स्थान पर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय पुलिस ने एटीएम की किसी भी कार्रवाई के जानकारी होने से इंकार किया है। हसनपुर के सीओ सतीश चंद्र पाण्डेय का कहना कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें