अमरोहा। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन दिल्ली और हरियाणा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। दिल्ली के संचित और मोनू शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। जिसकी बदौलत दिल्ली ने यह मैच 34 रन से जीत लिया। इस दौरान मोनू को मैन आफ दि मैच चुने गए। रविवार को (आज) गाजियाबाद और देहरादून की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन एवं यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में मिनी स्टेडियम में आयोजित मास्टर भूरे खां एवं आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच गोल्डन हॉक दिल्ली और हरियाणा के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसमें संचित ने 70 रन और मोनू ने 68 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं हरियाणा के लिए मयंक और प्रशांत ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य को हासिल करने उतरी हरियाणा की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी। दिल्ली की टीम ने यह मैच 34 रन से जीत लिया। हरियाणा के लिए प्रांजल ने 101 और सौरभ डागर ने 55 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से राहुल ने दो विकेट झटके। मैच में सतेंद्र कुमार और शमशाद ने अंपायर की भूमिका निभाई। जबकि चमन चौहान स्कोरर रहे और कमेंट्री रजन असगर ने की। मैन ऑफ दि मैच दिल्ली के मोनू शर्मा को दिया गया। इस दौरान रोहित चंदेल, इमरान पाशा, परवेश पाशा, बोनी सैनी, रिजवान पाशा, नदीम, वाहिद, नूर, आफताब आलम, तनवीर हसन, आदि मौजूद रहे। रविवार का मैच गाजियाबाद और देहरादून के बीच खेला जाएगा।