फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सहकारी ग्राम विकास बैंक का सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एंटी करप्शन की टीम पिछले कई दिनों से बैंक के पास रेकी कर रही थी।
विज्ञापन

गांव मगरौली निवासी किसान कमल सिंह भाकियू असली के ब्लॉक मंत्री भी हैं। कमल ने बताया कि उन्होंने हसनपुर सीएचसी के पास स्थित यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। इसमें से 1.5 लाख उनके खाते में पहले ही ट्रांसफर हो चुके थे जबकि 1.5 लाख जारी करने के लिए बैंक अफसर उनसे 30 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। लगातार दबाव बनाए जाने पर किसान ने मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम को सूचना दी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एंटी करप्शन प्रभारी नवल मारवा के नेतृत्व में टीम बैंक के पास पहुंच गई। टीम ने बैंक के सहायक अनोज कुमार को किसान कमल सिंह से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने सहकारी ग्राम विकास बैंक के कर्मी को बीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें