फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अर्श के अर्धशतक से रुक्मणी रेड ने ब्लू को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मैदान पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने ब्लू टीम को 26 रन से हरा दिया। रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में ब्लू टीम 25.1 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

रेड के यश और याशांक नागर बिना खाता खोले आउट हो गए। मो. जीशान ने 40 और मो. अर्श ने 92 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। अमन कुमार ने 23 और अब्दुल शामी ने नाबाद 14 रन जोड़े। ब्लू के अरबाज चौधरी ने चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू के कप्तान नीतीश पासी एक और गौरव प्रताप सिंह 15 रन पर आउट हुए। निशांक यादव ने 39 और सुफियान ने 19 रन बनाए, लेकिन टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई। रेड के अब्दुल शामी और मोहम्मद असद ने दो-दो विकेट लिए। अर्श की अर्धशतकीय पारी से रेड ने जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें