अवैध संबंधों में हुई इरम की हत्या, पांच गिरफ्तार
फोटो--
- चचेरे ससुर के दामाद से थे इरम के संबंध, ससुरालियों ने रचा हत्या का षड्यंत्र, प्रेेमी के दोस्तों से करा दी हत्या, पिस्टल बरामद
- ननद से हुई थी कहासुनी और गाली गलौज, पुलिस का दावा : वीडियो वायरल प्रकरण में दोनों पक्षों में हो गया था समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले मारी गई इरम उर्फ अमरीन की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक चचेेरे ससुर के दामाद से इरम के अवैध संबंध थे। जिसे लेकर इरम और प्रेेमी की पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। प्रेेमी और ससुरालियों ने षड्यंत्र रचकर और फुरकान के दोस्तों के हाथों गोली मारकर हत्या करा दी। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में एसपी डॉ. विपिन ताडा और एएसपी अजय प्रताप सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी इरम उर्फ अमरीन की शादी चौदह साल पहले हसनपुर के मोहल्ला काला शहीद निवासी फाजिल के साथ हुई थी। दो साल पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। तभी से इरम अपने मायके में रहती थी। दोनों पक्षों के बीच हसनपुर कचहरी में मुकदमा चल रहा है। बुधवार की सुबह इरम उर्फ अमरीन कचहरी जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। लेकिन, हसनपुर-गजरौला मार्ग से मछरई को जाने वाली सड़क किनारे इरम उर्फ अमरीन का शव पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इरम की बहन की तहरीर पर पति फाजिल, ससुर आरिफ सूफी, चचेरा ससुर आकिल सूफी और चचेरा देवर शाजेब के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच और साक्ष्यों के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज मलिक की टीम ने नामजद आरोपी आरिफ सूफी, शाजेब, आकिल सूफी, मोहसिन, फारुख सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक मृतका इरम उर्फ अमरीन का चचेरा ससुर आकिल सूफी भी अमरोहा नगर रहता है। करीब एक साल पहले इरम ने अपने चचेरे ससुर आकिल सूफी पर एक वीडियो वायरल कर हत्या कराने की धमकी के आरोप लगाए थे। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। वहीं इरम उर्फ अमरीन के संबंध चचेरे ससुर आकिल सूफी के दामाद फुरकान हो गए थे। अवैध संबंधों के चलते दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ था। घटना वाले दिन इरम और चचेरे ससुर के दामाद फुरकान की पत्नी शायरा (ननद) से कहासुनी हुई थी। अवैध संबंधों को लेकर घर में तनाव बढ़ने लगा तो ससुर आरिफ सूफी, पति फाजिल, चचेरे ससुर आकिल सूफी, चचेरे देवर शाजेब और प्रेमी फुरकान ने षड्यंत्र रच डाला। बाद में मोहल्ला काला शहीद पूठ रोड निवासी मोहसिन और फारुख से इरम उर्फ अमरीन की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अवैध पिस्टल से की गई थी इरम की हत्या
अमरोहा। इरम हत्याकांड में आरोपियों ने अवैध पिस्टल से उसकी हत्या की थी। पुलिस ने फुरकान के दो दोस्त मोहसिन और फारुख से पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद कर ली है।
इरम और फुरकान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं
अमरोहा। पति फाजिल से झगड़े के बाद चचेरे ससुर के दामाद फुरकान से इरम उर्फ अमरीन के संबंध हो गए थे। दोनों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। जबकि, प्रेमी फुरकान की पत्नी (ननद) से इरम की कहासुनी का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें इरम और उसकी ननद के बीच अवैध संबंधों को लेकर खूब गाली-गलौज हो रही है। इरम ने अपने और फुरकान के अश्लील फोटो फुरकान की पत्नी शायरा को भेजे थे।