फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : सुखदेवी इंटर कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में अडर- 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालक और बालिका जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। 17 और 19 वर्षीय बालक और बालिका वर्ग में सुख देवी इंटर कॉलेज हसनपुर चैंपियन बना। जबकि, अंडर- 14 बालक वर्ग में श्रीबालाजी एनके पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी सादात और अंडर-14 बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज विजयी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य भूकन सिंह ने खिलाड़ियों, टीम प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों से परिचय प्राप्त कर की। तीरंदाजी में जनपद के नारंगपुर संकुल, हसनपुर संकुल, गंगेश्वरी संकुल, धनौरा संकुल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 और 19 बालक और बालिका वर्ग में सुख देवी इंटर कॉलेज हसनपुर चैंपियन रहा। जबकि, अंडर-14 बालक वर्ग में श्री बालाजी एनके पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी सादात और 14 बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज विजयी रहा। प्रदर्शन के आधार पर अंडर- 14, 17 व 19 वर्षीय बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली अंडर-14, 17 एवं 19 वर्षीय मंडलीय बालक एवं बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग करेंगे। चयनकर्ताओं में अभिषेक चौधरी, मनीष कुमार त्यागी, निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, कुलदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें