फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सऊदी से बेटे का शव मंगवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सऊदी अरब में मजदूरी करने गए हरिओम सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कई दिन बाद भी मजदूर का शव घर नहीं पहुंच सका। लिहाजा परिजनों ने डीएम को पत्र देकर बेटे के शव को वापस मंगाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरिओम सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव के रहने वाले मोहर सिंह के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक 20 दिसंबर 2023 को हरिओम सिंह सऊदी अरब में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने गया था। जहां 25 मई को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तभी से परिजन हरिओम सिंह के शव को गांव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को पिता मोहर सिंह ने डीएम राजेश कुमार त्यागी को पत्र देकर बेटे के शव को भारत मंगवाने की मांग की है। डीएम ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधकर मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें