अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को एपीएल के पहले सेमीफाइनल में मोनू मसूद क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिंदी एग्रीकल्चर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। टीम के अमन नवाब ने 65 रन व साकिब ने 25 रन जोड़े।
मोनू मसूद क्लब के विशाल तोमर ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा नवाज व अनुज रेड्डी ने भी तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए मोनू मसूद क्लब की टीम 150 रनों पर ही सिमट गई। शरीफ ने 34 रन व नवाज अय्यूबी ने 44 रन बनाए। हिंदी एग्रीकल्चर के वाजिद अली ने तीन और अमन नवाब ने दो विकेट लिए। हिंदी एग्रीकल्चर ने 18 रन जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। हिंदी एग्रीकल्चर के अमन नवाब को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर निश्चल चौधरी और प्रशांत सिंह, स्कोरर अंजना अरोड़ा और कमेंटेटर तैयब सुल्तान रहे। इस दौरान कासिम अशरफ, फैजुद्दीन फैजी खान, शानू खान, तारिक, नाजिश मौजूद रहे।