फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 14 Mar 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई। जिसके बाद अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो पर इंटर की करीब चार लाख उत्तर पुस्तिका जांची जाएंगी। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के लिए जिले में 71 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और जेएसएच इंटर कॉलेज शामिल है।
राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज में इंटर और एकेके इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, जहां करीब दो हजार परीक्षक चार लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन

मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। चारों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही किस जिले और केंद्र पर कहां की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसको लेकर भी गोपनीयता बरती जाएगी।
विज्ञापन

होली के बाद रविवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 19 मार्च से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें