अमरोहा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से 31 अगस्त को आयोजित एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी दो सितंबर को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी दो सितंबर को दोपहर 12 बजे से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी ओएमआर शीट की डिजिटल स्कैन प्रति देख सकेंगे। इसके साथ ही जारी उत्तर कुंजी से अपने दिए गए उत्तरों का मिलान भी कर सकेंगे। किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी चार सितंबर की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को 250 रुपये शुल्क देना होगा। यदि जांच में संबंधित आपत्ति सही पाई जाती है तो जमा की गई धनराशि संबंधित छात्र के बैंक खाते में ऑनलाइन वापस कर दी जाएगी।