फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश के लिए फिर मौका, 30 तक करें आवेदन

Sat, 13 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कई चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईटीआई में अपेक्षा के अनुरूप प्रवेश नहीं हुए। अधिकांश आईटीआई संस्थानों में कई सीटें खाली रह गईं। अब राज्य व्यावसायिक परिषद ने प्रवेश के इच्छुक युवाओं को फिर से एक मौका दिया है। साथ ही पहले से पंजीकृत छात्र-छात्राएं भी वॉक इन सिद्धांत के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के पांच राजकीय आईटीआई में 2148 सीटों पर प्रवेश के लिए चार चरणों की प्रक्रिया पूरी की गई थी लेकिन इसके बाद भी अधिकांश ट्रेड में सीटें खाली रह गईं। इसी को देखते हुए राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने फिर से प्रवेश लेने का मौका दिया है। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।

नवोदय : कक्षा 11 में दाखिले के लिए आवेदन 23 तक

अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में कला संकाय की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। विद्यालय में कला संकाय की रिक्त छह सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश के लिए पहले जहां 15 सितंबर तक आवेदन कर प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करने का समय दिया गया था, अब इसे आगे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा में संचालित है। प्रधानाचार्य डाॅ. योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कक्षा 11 की रिक्त 23 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी थी। जिसमें अब केवल छह सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन navodaya.gov.in से डाउनलोड कर भौतिक रूप से विद्यालय में जमा कराना होगा जिसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें