फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा से कैराना के लिए इस हफ्ते चलेगी एक और बस

Thu, 27 Nov 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिपो से कैराना के लिए इस सप्ताह से एक और बस सेवा शुरू हो सकती है। दो साल पहले भी एक बस का संचालन किया गया था। यह बस रोजाना अमरोहा से सुबह 6:30 बजे कैराना के लिए प्रस्थान करती है जो नूरपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व शामली होते हुए कैराना पहुंचती है। इसी मार्ग से कैराना से वापसी का समय दोपहर एक बजे है। यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम ने दूसरी बस चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


अमरोहा डिपो में 95 बसें हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था। इस बस का संचालन भी ग्रामीण इलाकों को जोड़ना था। इस बीच शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत एक बस को चलाने के निर्देश मिले।

इसके बाद मुख्यमंत्री जनता सेवा रोडवेज बस संचालन किया गया। यह बस अमरोहा डिपो से जोया, नारंगपुर, सरकडी, कालखेड़ा, सरकड़ा, भवालपुर, खूनपुर एचौड़ा कंबोह, सैदनगली, सिंगपुर होकर संभल पहुंचती है। एआरएम केसी गोड़ ने बताया कि कैराना के लिए दूसरी बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस सप्ताह नई बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह बस सेवा शुरू होने से उन यात्रियों को विशेष लाभ होगा, जो निजी वाहनों या अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर थे। उन्होंने बताया कि किराया भी निधार्रित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें