फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर के बाहर पशु का सिर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की दोपहर बाद भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग के घर के बाहर पशु का सिर मिलने से सनसनी फैल गई जिससे भाजपाइयों में रोष फैल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे किसी शरारती तत्व की साजिश बताते हुए जांच की मांग की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए अमरोहा गए थे। इस दौरान उनके पिता ने अपने घर के बाहर कुर्बान किए गए पशु का सिर पड़ा देखा। पशु का सिर मिलने की जानकारी पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों ने इसे माहौल खराब करने की साजिश बताया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पशु के सिर को वहां से हटाया गया। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। शरद गर्ग ने कहा कि ऐसी हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जांच कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि शनिवार को एक धार्मिक स्थल के बाहर हड्डी भरा बोरा मिला था। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर रोष व्यक्त किया था। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें