फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज से शुरू होगी पशु गणना, डीएम करेंगी शुरुआत

Thu, 21 Nov 2024 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में पशुओं की गणना के लिए बृहस्पतिवार से अभियान की शुरुआत हो रही है। दस साल बाद शुरू हो रही पशु गणना को 158 गणनाकर्ता एवं 18 सुपरवाइजर पूरा करेंगे। डीएम और सीडीओ कलक्ट्रेट से गणना टीम को रवाना कर अभियान की शुरुआत करेंगी।
जिले में दस साल बाद पशुगणना की शुरुआत हो रही है। पहले यह पशु गणना एक सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन एप में तकनीकी दिक्कतों के चलते यह गणना निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी थी। अब बृहस्पतिवार से अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए सुपरवाइजर और गणनाकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अभियान के लिए डिप्टी सीवीओ डॉ. चमन प्रकाश को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में 158 गणनाकर्ता एवं 18 सुपरवाइजर हाउस होल्ड सर्वे कर पशुओं की गणना का काम पूरा करेंगे। गणना के दौरान सभी पशुओं का डाटा विभागीय एप 21 livestock census पर पशु गणना के हाउस होल्ड सर्वे का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसकी शुरुआत कलक्ट्रेट से डीएम निधि गुप्ता वत्स व सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा गणना टीम को हरी झंडी दिखाकर करेंगी।


पशु गणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज अभियान की शुरुआत हो रही है। टीमें घर-घर जाकर पशुओं की गणना करेंगी। - डॉ. आभा दत्त, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें