फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रीजी करते रहे इंतजार, मौके पर नहीं आए अफसर 

Sat, 22 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के अतरासी ओवरब्रिज का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का इंतजार करते कैबिनेट मंत्री महबूब अली।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। करीब आधा घंटे तक उन्होंने अधिकारियों का इंतजार किया, मगर कोई नहीं पहुंचा। पीए से बार-बार फोन मिलवाया, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने स्वयं फोन किया, किन्तु वह कन्नौज के अधिकारी को मिल गया। बाद में समर्थक ने ही अपने मोबाइल से सेतु निगम के एई को कॉल की। रिसीव करते ही मोबाइल उनको सौंप दिया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने गंगा स्नान से पहले दस दिन के भीतर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने के आदेश दिए हैं। 

शुक्रवार की दोपहर सवा दो बजे कैबिनेट मंत्री द्वारा अमरोहा अतरासी मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पौन घंटा बाद मंत्री ओवरब्रिज पर पहुंचे। अधिकारियों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कोई नहीं आया है। इस पर उन्होंने पीएम से पूछताछ शुरू कर दी। पीए ने फोन पर अधिकारियों को इत्तला देने की बात बताई। पूरा निरीक्षण कर लिया। इसके बाद उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। निस्तारण का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के अंत तक जब कार्यदायी संस्था सेतु निगम का कोई अफसर मौके पर नहीं आया तो कैबिनेट मंत्री ने खुद ही अपने मोबाइल से फोन मिला दिया, मगर वह नंबर गलत मिला। इसके बाद एक समर्थक ने सेतु निगम के एई को फोन मिलाकर कैबिनेट मंत्री को सौंप दिया। रिसीव करते ही उन्होंने एई से दो टूक शब्दों में कहा कि क्यों नहीं आए, जवाब मिला कि लखनऊ मीटिंग में हूं। इस पर उन्होंने कहा कि गंगा मेले से पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसलिए तेजी के साथ काम को निपटाया जाए। दस दिनों के भीतर काम को पूर्ण करें। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ वापस लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें