फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑनलाइन डिलीवरी कर्मी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी करने वाले युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ढाबे पर बुलाकर हुई कहासुनी के दौरान मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी मुरादाबाद के मझौला क्षेत्र में किराए पर रहती है। करीब छह माह पहले उसने एक कंपनी से ऑनलाइन शॉपिंग की थी, जिसकी डिलीवरी देने के लिए उसी मोहल्ले का युवक शमशाद उसके पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। आरोप है कि इसके बाद शमशाद ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके कुछ फोटो हासिल कर लिए। बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती के मना करने के बावजूद आरोपी ने उसके भाई के व्हाट्सएप पर भी फोटो भेज दिए। इससे नाराज होकर युवती ने शनिवार शाम आरोपी को डिडौली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर बुलाया। वहां फोटो वायरल करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शमशाद को हिरासत में ले लिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें