फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर मासूम की मौत

Sat, 12 Apr 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदाबाद निवासी किसान मुशर्रफ की बेटी मन्नत (2) की शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर के नीच आने से मौत हो गई। वह घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। अचानक पैर फिसलकर रास्ते पर गिर गई और ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई से इन्कार किया है।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गांव मोहम्मदाबाद निवासी मुशर्रफ की बेटी मन्नत शुक्रवार दोपहर घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रास्ते पर गिर गई। इस बीच गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉॅली में सामान लेकर आ रहा था। उसके घर में शादी है। ग्रामीण ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बच्ची ट्रैक्टर के पहिये आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी के पुलिस कर्मी गांव में गए। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार्रवाई के लिए पंचनामा भरा, लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम बिना ही मासूम को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें