फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से मांगी इंस्टाग्राम आईडी: विरोध करने पर सरेआम पकड़ लिया हाथ, अश्लील इशारे कर धमकी दे गया स्टूडेंट

Sat, 28 Oct 2023 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पीड़ित परिवार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इससे पीड़िता तनाव में है।
विज्ञापन
अमरोहा में शिक्षिका के साथ छेड़खानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से सरेराह छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोपी ने जबरदस्ती इंस्टाग्राम आईडी मांगी। नहीं देने पर अभद्रता कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक बीएड का छात्र है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। उधर आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा है। शिक्षिका मानसिक रूप से परेशान है। ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में कैलसा रोड की है। शहर की एक पॉश कॉलोनी में कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी 21 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।

आरोप है कि 20 अक्तूबर को करीब दो बजे छुट्टी के बाद घर वापस लौट रहीं थीं। तभी अमरोहा ब्लॉक के सामने मोहम्मदी सराय निवासी अमन वहां पहुंचा और शिक्षिका से छेड़खानी करने लगा। सरेआम हाथ पकड़ लिया। इंस्टाग्राम की आईडी मांगने लगा। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। स्पष्ट कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। घटना के बाद शिक्षिका अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि घटना के बाद से शिक्षिका मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने नगर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी अमन के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज और धमकी का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें